
Where it begins
The cow that stops giving milk still eats.
एक गाय अपने जीवन के आखिरी ग्यारह साल दूध नहीं देती, पर चारा उतना ही खाती है। गौशाला उसे तब भी रखती है — यही उसका काम है। वह खर्च कहीं से तो आना है, और दान हर महीने नहीं आता।
इसलिए यह दुकान है। हम घी उस दाम पर खरीदते हैं जो उन गायों का चारा भी उठा सके, और वही दाम आपके डिब्बे पर लिखा होता है। इसमें छिपा हुआ कुछ नहीं है।




